सफलता के लिए जीवन में अपनाएँ इन आदतों को और पाएं सुख समृद्धि

0
573
सफलता

 

 

इंसान यदि कुछ आदतों को अपना लें तो वह हर कार्य में सफल हो सकता है। हिंदू धर्म ग्रंथों में कई ऐसे ग्रंथ हैं जिनमें कुछ ऐसी ही आदतों को अपनाने के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिन्हें अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन के हर कार्य में सफलता पा सकता है। इन्हीं ग्रंथों में एक है “स्कंद पुराण”, इसमें कुछ ऐसी आदतों का वर्णन किया गया है जिनको अपनाकर मानव अपना जीवन सफल कर सकता है। हम आपको स्कंद पुराण में वर्णित उन आदतों के बारे में जानकारी दे रहें हैं जिनको अपनाकर आप अपने जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं। आइये जानते हैं इन बातों को विस्तार से।

1 – सदैव सत्य बोले  

सदैव सत्य बोले  Image source:

सत्य का साथ देने वाला व्यक्ति अपने जीवन के हर कार्य में सफल होता है। सत्य को हमेशा धारण करना चाहिए। सत्य बोलने वाले व्यक्ति से ईश्वर सदैव खुश रहता है तथा उसकी मदद करता है। अतः अपने जीवन में सफल होने के लिए मानव को सत्य का साथ हमेशा करना ही चाहिए।

2 – क्षमा करना सीखें

क्षमा करना सीखेंImage source:

क्षमा करना वीरों का कार्य माना गया है। कहा भी गया है “क्षमा वीरस्य भूषणम” अर्थात क्षमा ही वीरों का आभूषण है। मानव गलतियों का पुतला कहा जाता है। आप से भी कभी न कभी गलतियां हुई ही होंगी। अतः दूसरों को क्षमा करने की आदत डालकर उनको प्रेम से समझाने की आदत का विकास करें।

3 – छल-कपट को छोड़े

 छल-कपट को छोड़ेImage source:

बहुत लोग अपने हर कार्य में कहीं न कहीं छल-कपट को लगा ही देते हैं। इस प्रकार के कार्य कभी सफल नहीं होते हैं। अतः सफलता पाने के लिए आप छल-कपट को अपने जीवन से बाहर निकाल दें।

4 – ईश्वर को याद करें  

ईश्वर को याद करें  Image source:

वास्तव में ईश्वर को याद करना ही उनकी असल उपासना होती है। फिर भी आप सुबह और शाम को ईश्वर की याद में बैठ कर उनसे प्रार्थना जरूर करें और कुछ समय जानें अनजानें में की हुई गलतियों के प्रति क्षमा मांगें। सभी के प्रति प्रेम और सहकार की भावना का विकास करें। इससे आपका मन हल्का होगा तथा एकाग्रता भी बढ़ेगी जिसके कारण आप अपने हर कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।

5 – हिंसा का त्याग करें  

 हिंसा का त्याग करें  Image source:

कई लोग दूसरे का दिल दुखा कर खुद आंनद मनाते हैं। ऐसे लोगों को दूसरे का दिल दुखाने में काफी आनंद आता है। इस प्रकार के लोग हिंसक कहलाते हैं। यदि आप हिंसा को अपने जीवन में रखते हैं तो आप मानसिक रूप में परेशान रहते हैं और अपने कार्य को सही से नहीं कर पाते। हर कार्य में सफल होने के लिए आप हिंसा को अपने जीवन से दूर कर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here