सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डब्बू अंकल का नया वीडियो, आपने देखा क्या

0
580

हाल ही सोशल मीडिया पर रातो रात फेमस होने वाले डांसिंग लेजेंड गोविंदा के फैन डब्बू अंकल यानि संजीव श्रीवास्तव का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले भी संजीव ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो अपलोड किए थे, जो काफी वायरल हुए थे। इन्हीं की बदौलत संजीव को एक एड भी मिली थी। वैसे तो इस एड के बाद से काफी देर तक लोगों ने डब्बू अंकल का कोई वीडियो नही देखा था, मगर अब उन्होंने अपना एक नया वीडियो डाला है जिसमे वह गोविंदा नही बल्कि ऋतिक रोशन के गाने पर डांस कर रहे हैं। क्या आपने देखा है उनका यह लेटस्ट वीडियो

आपको बता दें कि डब्बू अंकल की फैन लिस्ट में सलमान और सुनील शेट्टी जैसे बड़े बड़े सितारे शामिल हैं। इसके अलावा सैंकड़ो आम लोग भी उन्हे डांस करते देखना पसंद करते हैं। अपने उन्हीं फैंस के लिए उन्होंने ये नया वीडियो डाला है। इसमे डब्बू अंकल एक पल का जीना गाने पर डांस कर रहे हैं। यह गाना ऋतिक की डेब्यू मूवी ‘कहो न प्यार है’ का ट्रैक है। वीडियो में संजीव भी ऋतिक की ही तरह स्टैप करते नजर आ रहे हैं और इसके साथ उन्होंने थोड़ा अपने अंदाज का तड़का भी लगाया है।

https://www.instagram.com/p/BkxuW3djkHk/?taken-by=rimihr

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here