धनतेरसः इस योग में करें खरीददारी दोगुना मिलेगा लाभ

0
379

दिपावली पर्व की शुरूआत धनतेरस से हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ न कुछ खरीदने से घर में सुख, समृद्धि बढ़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए घर-घर में लोग धनतेरस के मौके पर अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ खरीददारी जरूर करते हैं। वहीं, अगर यह खरीददारी शुभ मुहूर्त में की जाए तो इसका दोगुना लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी सागर मंथन से प्रकट हुए थे। भगवान के हाथों में अमृत भरा स्वर्ण कलश था। भगवान धनवंतरी को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा है। कहते हैं कि इस दिन खरीदारी करने से धन तेरह गुणा बढ़ता है।

Shopping at dhenterashImage Source: http://4.bp.blogspot.com/

आज धनतेरस पर अगर आप खरीददारी करने जा रहे हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान जरूर रखें। ज्योतषिशास्त्र के मुताबिक सूर्यास्त के बाद 2 घण्टे 24 मिनट की अवधि प्रदोषकाल के नाम से जानी जाती है। इस समय दीपदान और दीपावली पूजन करना शुभ होता है। दिल्ली में आज सूर्यास्त शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। इसके बाद का समय प्रदोष काल होगा, जिसमें 5 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक स्थिर लग्न वृष है। इस दौरान धनतेरस की पूजा करना शुभ और धन वृद्धि के लिए काफी बेहतर है। इस दौरान आप खरीददारी करके स्थिर लक्ष्मी की भी प्राप्ति कर सकते हैं।

jewellory shppingImage Source: http://waahtv.com/

कई और भी हैं शुभ मुहूर्त-
इसके अलावा भी इस दिन कई शुभ मुहूर्त हैं जिनमें खरीदारी करना शुभ फलदायी रहेगा। खरीदारी के लिए एक शुभ मुहूर्त 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक है। इस समय अमृत योग बना है, जो शुभ कार्यों में उन्नति और लाभ देता है। जो लोग वाहन खरीदने की सोच रहे हैं उनके लिए भी शुभ समय है। धनतेरस के दिन 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट का समय चर काल है। इस दौरान वाहन खरीदना और उसे घर लाना शुभ रहेगा। अगर आप दिन में खरीदारी नहीं कर पाते हैं तो अपने परिवार के साथ रात में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक खरीददारी कर सकते हैं। इस समय लाभ योग बना होगा जो आपके लाभ को बढ़ाने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here