उपाय – रामायण की ये चौपाइयां दिलाएंगी आपको परीक्षा में सफलता

0
324

 

वर्तमान में कई राज्यों में परीक्षाएं चल रही हैं और बहुत से विद्यार्थी अच्छे नंबरों के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहें हैं, ऐसे में आज हम आपके लिए लाएं हैं एक ऐसा उपाय जो आपको अच्छे नंबरों से परीक्षा में पास होने के लिए सहायता करेगा। असल में रामायण की कई ऐसी चौपाइयां हैं जो आपको न सिर्फ परीक्षा में सफलता दिलाती हैं बल्कि अनेक कार्यों में आपकी मदद करती हैं। आपको हम यह भी बता दें कि रामायण कि इन चौपाइयों से आपका मन प्रसन्न तथा खुशनुमा बना रहता है तो आइए जानते हैं इन चौपाइयों को।

Image Source:

1- परीक्षा में सफलता के लिए इसका नियमित पाठ करें

“जेहि पर कृपा करहिं जनुजानी।
कवि उर अजिर नचावहिं बानी।।
मोरि सुधारहिं सो सब भांती।
जासु कृपा नहिं कृपा अघाती”।।

Image Source:

2 – अनेक प्रकार की समस्याओं में सहायता के लिए इसका नित्य पाठ करें

“साधक नाम जपहिं लय लाएं।
होहि सिद्धि अनिमादिक पाएं”।।

3 – धन की कमी की पूर्ति के लिए इसका पाठ नित्य करें-

“जिमि सरिता सागर मंहु जाही।
जद्यपि ताहि कामना नाहीं।।
तिमि सुख संपत्ति बिनहि बोलाएं।
धर्मशील पहिं जहि सुभाएं”।।

इस प्रकार से आप उपरोक्त चौपाइयों का पाठ कर अपने जीवन को सरल तथा सुंदर बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इनको कोई भी किसी भी समय पढ़ सकता है। बस जरुरत आपके अंदर ईश्वर के प्रति प्रेम और विश्वास की होती है, तो कीजिए इस उपाय का उपयोग अपने जीवन में और पाइए सफलता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here