बदल दें अपनी ये आदतें, खत्म होगी हर समस्या, घर में आएगा धन-धान्य

0
362
धन

 

आप शायद ये न जानते हो कि हमारी बहुत सी आदतें हमारे जीवन में समस्याओं का कारण बन सकती है। दरअसल हम इन आदतों के बारे में जानते नहीं है और इसलिए वर्षों तक इन्हें चलाये जाते हैं। यदि इन आदतों का पता लग जाए तो हमारे घर में सुख समृद्धि सहज ही आ सकती है। आज हम आपको इन्हीं आदतों के बारे में धन जानकारी दे रहें हैं ताकि आप इनको समय रहते बदल लें और अपने घर में सुख समृद्धि को ले आये। आइये अब विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।

धन
Image source:

1 – घर में जब कभी भी कोई भी आये तो कम से कम उसको स्वच्छ जल अवश्य पिलायें। ऐसा करने से न सिर्फ हमारा सम्मान बढ़ता है बल्कि राहू गृह का दोष भी समाप्त होता है। राहू घर का दोष समाप्त होने से घर में सुख शांति का आविर्भाव सहज प्रकट होता है।

2 – बहुत से लोग खाना खाने के बर्तनों को वैसे ही छोड़ कर उठ जाते हैं। ऐसे लोग कभी स्थाई रूप से सफलता नहीं पा पातें। आप सदैव अपने बर्तनों को खाने के बाद रसोईं घर में धुलाई वाले स्थान पर रखें। ऐसा करने से शनि तथा चंद्रमा प्रसन्न होते हैं तथा मानसिक शांति देते हैं। जिसके कारण आपके हर कार्य में आपको सफलता मिलती है।

धन
Image source:

3 – बहुत लोग खाने के बाद अपनी जूठन को बर्तन में ही छोड़ देते है। यदि आप भी ऐसा ही करते हैं तो आपके पास कभी पैसा नहीं ठहरेगा। पैसे की हमेशा कमी बनी रहेगी। सभी ग्रह रुष्ट हो जाएंगे। अतः ऐसा कभी न करें।

4 – अपने घर के पौधों को सुवह-शाम पानी जरूर डालें। ऐसा करने से आपको कभी मानसिक तनाव नहीं होगा तथा परेशानियों का सामने करने की सामर्थ्य आपको आ जाएगी।

धन
Image source:

5 – अपने पैरों की सफाई का विशेष ध्यान रखें। बाहर से कभी भी आएं तब मुंह और पैर अवश्य धोएं। स्नान के समय भी अच्छे से पैरों को साफ़ करें। ऐसा करने से आपकी मानसिक शांति बढ़ेगी। क्रोध कम होगा। तनाव कम होगा और सभी कार्य सफल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here