रमजान के पाक महीने में रोजे के दौरान इन गलतफहमियों से बचें

0
845

मुस्लिम समुदाय के पाक महीने माहे रमजान की शुरूआत हो चुकी है। यह मुस्लिम कैलेंडर के हिसाब से 9वां महीना होता है। ऐसी मान्यता है की इस महीने में कुरान अवतरित हुई थी। जिसके चलते यह महीना मुस्लिमों के लिए काफी खास होता है। जिसके चलते वह खासतौर पर रब की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। सूर्योदय से सूर्यास्त तक इस बीच कुछ खाया, पिया नहीं जाता है, लेकिन देखा गया है कि रोजेदारों को इस महीने में कई बातों को लेकर कई गलतफहमियां होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतफहमियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें रोजेदार सही मान बैठते हैं, लेकिन उनकी सच्चाई कुछ और ही होती है।

ramadan month1Image Source:

1. कुछ लोगों को लगता है कि अगर उन्होंने रोजे के वक्त थूक निगल लिया या फिर गले की खराश की वजह से उनके मुंह में खून आ गया तो उनका रोजा टूट जाएगा, लेकिन उल्टी होने और थूक निगलने से रोजा नहीं टूटता है।
2. ऐसा माना जाता है की इस दौरान पति पत्नी शारीरिक संबंध नहीं बना सकते, लेकिन जान लें कि रात की नमाज के बाद सुबह सहरी तक पति पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं।

ramadan month2Image Source:

3. पीरियड्स के समय कहा जाता है की रोजे माफ होते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर मासिक धर्म की वजह से कोई रोजा छूटता है तो उसे ईद के बाद पूरा करना पड़ता है।
4. कई लोग मानते हैं कि इस दौरान गाली या गंदी बात करने से रोजे पर कोई फर्क नहीं पड़ता, तो जान लें की इससे रोजा तो नहीं टूटता लेकिन उसका असली फल भी नहीं मिलता है।
5. इस बात को जान लें कि अगर आपने रोजा रखा है और इबादत नहीं की तो वह सिर्फ भूखा रहना माना जाता है। उससे रोजा कबूल नहीं होता।
6. कई लोग मानते हैं कि टूथब्रश करने से रोजा नहीं टूटता, लेकिन सुबह आप रोजा शुरू होने के बाद टूथब्रश नहीं कर सकते। हां, इसकी जगह आप दातून जरूर कर सकते हैं।
7. इफ्तारी यानि कि रोजा खजूर से खोलना अच्छी बात है, लेकिन शाम को खजूर से ही रोजा खोला जाए यह जरूर नहीं है।

ramadan month3Image Source:

8. लोगों का मानना है कि इंजेक्शन या वैक्सीन से रोजा नहीं टूटता, लेकिन रोजे के दौरान जान लें कि यह लेने से रोजा टूट जाता है।
9. अगर आप गलती से रोजे के दोरान कुछ खा लेते हैं तो आपको अल्लाह माफ कर देता है, लेकिन अगर जानबूझकर आपने यह किया तो आपका रोजा टूटा माना जाता है।
10. रोजे के दौरान बालों में तेल या खूशबू नहीं लगाते, यह माना जाता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप रोजे के दौरान तेल और खूशबू सब लगा सकते हैं।

ramadan month4Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here