जब लड़कों ने पहनी ब्रा तो समझ आई लड़कियों की परेशानी

0
2540

सोशल मीडिया की अगर बात करें तो यहां हर दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है, लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें लड़कियों से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याओं को दिखाया गया है जिसका सामना एक लड़की हर रोज करती है।

bra

कपड़े तो सभी पहनते हैं लेकिन अगर लड़कों और लड़कियों के कपड़ों की बात करें तो दोनों में बहुत अन्तर होता है, लेकिन एक लड़की को सबसे ज्यादा परेशानी जिन कपड़ों को पहनने में होती है वो कपड़े अगर लड़कों को पहनाए जाएं तो। इस वीडियो में चार लड़कियों ने ब्रा पहनने से होने वाली कुछ ऐसी परेशानियों के बारे में बताया है जिनका सामना हर लड़की रोज करती है।

Video Source :https://www.youtube.com/

इस वीडियो को ओल्ड दिल्ली फिल्म की तरफ से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के प्रारम्भ में चार लड़कियां ब्रा पहनने से उन्हें जो समस्या होती है तथा ब्रा पहन कर कैसा लगता है, उस बारे में बता रही हैं। यह जानकारी दे रही हैं कि कई बार गलत ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होने तक का खतरा हो जाता है तो कई बार पसीने के कारण स्किन पर एलर्जी भी हो जाती है।

इसके बाद चार लड़कों को ब्रा पहनायी गयी। इन लड़कों ने ब्रा को कम से कम 1 घंटे के लिए पहना होगा तथा उस दौरान उन्होंने जो कुछ भी अनुभव किया उसके बारे में बताया। शुरू में तो इन लड़कों को ब्रा पहनने में कोई परेशानी नहीं लग रही थी लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया उन्हें यह महसूस होने लगा कि एक लड़की को ब्रा पहनने के बाद किन- किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस वीडियो को देख कर आप भी समझ सकेंगे कि ब्रा पहनना कितना मुश्किल काम होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here