आज भी अरेंज मैरिज है बेहतर

0
491

युवाओं में लव मैरिज का क्रेज काफी बढ़ा है, लेकिन इसके बावजूद आज के दौर में भी अरेंज मैरिज ही बेहतर विकल्प मानी जा रही है। शादी केवल दो व्यक्तियों के साथ होने वाला रिश्ता मात्र नहीं होता है। इस रिश्ते को बनाने और उसे चलाने के लिए घर के सभी सदस्यों की मंजूरी बहुत ही जरूरत होती है। दो व्यक्तियों के साथ के अलावा भी जिंदगी में कई ऐसे पड़ांव आते हैं जब हमें अपने मां, बाप, भाई, बहन और अन्य रिश्तेदारों के साथ की भी आवश्यकता पड़ती है। इसलिए सबकी मर्जी से की जाने वाली अरेंज मैरिज ही शादी का एक बेहतर विकल्प है। आज हम आपको अरेंज मैरिज के बेहतर होने के कारणों को समझा रहे हैं।

1 पारिवारिक मंजूरी

अरेंज मैरिज करने वालों को किसी को भी अपनी शादी के बारे में बताने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि व्यक्ति की शादी पहले से ही परिवार और रिश्तेदारों की मंजूरी के बाद ही की जाती है। इससे शादी करने वालों के संबंध अपने रिश्तेदारों के साथ हमेशा से ही मधुर बन रहते हैं।

पारिवारिक-मंजूरीImage Source :http://www.letuspublish.com/

2 साथी आपके अनुकूल

अरेंज मैरिज में जिस भी साथी को आपके लिए तलाशा जाता है वह सामाजिक और आदतों में आपके अनुसार ही होता है। ऐसे में संस्कृति और सामाजिक रीति रिवाजों में आपको एक दूसरे के साथ एडजेस्ट करने में अधिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही अपने पुराने त्योहारों को भी एक ही रूप में माना सकते हैं।

साथी-आपके-अनुकूलImage Source :http://www.thedailyindia.in/

3 साथी के लिए हमेशा सम्मान बना रहना

अरेंज मैरिज में परिवार द्वारा तलाशे गए जीवनसाथी के लिए हमेशा सम्मान ही बना रहता है। इस सम्मान के बने रहने का एक बड़ा कारण बड़े बूढ़ों की मौजूदगी भी होता है। जो बाद में आपकी भी इच्छा का रूप ले लेता है। साथ ही थोड़े समय में किसी की अच्छाई और बुराई का अंदाजा नहीं लगाया जाता सकता है। इसलिए आपको अपने जीवन साथी को समझने के लिए उसे थोड़ा समय देना बेहद जरूरी होता है।

4 गलत बातों में मनमानी नहीं चलती

अरेंज मैरिज में आपसी सामंजस्य की उच्च भावना होती है। अरेंज मैरिज हो जाने के बाद आपको अपने साथी की बात बुरी लगती तब भी आप अपनी मनमानी नहीं चला सकते। आपको अपने परिवार की प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए अपने साथी को बहुत ही धैर्य पूर्वक समझाना होगा। साथ ही परिवार के साथ होने की वजह से आपके भी गलती और मनमानी करने की गुंजाइश कम हो जाती है। साथ ही सामने वाले को समय देने से भी कई मामले अपने आप ही ठीक हो जाते हैं।

गलत-बातों-में-मनमानी-नहीं-चलती-Image Source :http://www.chobirdokan.com/

5 रिश्ते में प्रतिबद्ध रहना

अरेंज मैरिज हो जाने के बाद लड़का हो या लड़की पहले की भांति फ्री नहीं रहते। आपको अपने परिवार के अनुसार ही अपने साथी को अपनी लाइफ में जगह देनी पड़ती है। साथ ही परिवार होने के कारण भी आप अपने रिश्ते के प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं। इसके अलावा अपनी जिम्मेदारियों को भी उठाने में पीछे नहीं हटते।

रिश्ते-में-प्रतिबद्ध-रहनाImage Source :http://www.funnynwallpaper.in.net/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here