आलू के गुटके

0
853

आलू के गुटके एक कुमाऊंनी रेसिपी है। इसे बनाना बेहद सरल होता है। इसे अक्सर स्नैक्स के तौर पर ही खाया जाता है। यह आलू से बनने वाली एक स्वादिष्ट डिश है। इसे चखने के बाद आपको पहाड़ी जायका मिलेगा। यह डिश खाने में चटपटी होती है, साथ ही यह झटपट तैयार भी हो जाती है। आइए सीखते हैं कुमाऊंनी आलू के गुटके बनाना।

ध्यान दें

रेसिपी – इंडियन

1 या 2 लोगों के लिए

समय – 20 मिनट

मील टाइप : वेज

जरूरी सामग्री

Aloo-ke-Gutke-a-dish-made-of-pahari-potatoes-fried-with-local-condiments-and-relished-with-cucumber-raitaImage Source :http://13462-presscdn-0-60.pagely.netdna-cdn.com/

उबले हुए आलू – 3

धनिया पाउडर – आधा चम्मच

हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – एक छोटा चम्मच

लाल मिर्च – 2 सूखी साबुत

हींग – आधी छोटी चम्मच

जीरा – आधा छोटा चम्मच

जखिया (चाहें तो) – आधा छोटा चम्मच

नमक – स्वादानुसार

हरा धनिया – गार्निशिंग के लिए

सरसों का तेल

आलू के गुटके बनाने की विधि

imag0141Image Source :https://guesscipe.files.wordpress.com/

आलूओं को छीलकर लंबा काट लें।

अब गैस पर कड़ाही रखकर तेल गर्म करें।

जब तेल में से धुंआ उठने लगे तब आंच धीमी कर दें और इसमें जखिया और जीरा डालें।

जीरे के तड़कने के बाद इसमें साबुत लाल मिर्च और हींग डाल दें और हल्का सा फ्राई कर लें।

अब कड़ाही में नमक, धनिया, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।

अब मसालों में आलू डालें और करछी से इसे थोड़ी देर तक चलाएं। 5 मिनट तक मीडियम आंच पर आलुओं को भूनें।

आलुओं का रंग सुनहरा होने पर गैस बंद कर दें।

लिजिए तैयार है आलू के स्वादिष्ट गुटके। हरे धनिए से इसे गार्निश करें। अब इसे स्नैक्स की तरह या फिर रोटी के साथ खाएं।

IMG_2843

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here