बीवी के साल में एक बार नहाने से परेशान पति ने लिया तालाक

0
479

एक पति पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास की नींव पर खड़ा होता है। मगर आजकल आपसी रिश्तों में इन दोनों चीजों की कमी आती जा रही है। यही कारण है कि लोगों में तालाक की गिनती इतनी बढ़ गई है। तालाक के पीछे आमतौर यही वजह रहती है कि पति पत्नी की आपस में बन नही पाती या फिर पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करना इसके मुख्य कारण रहते है। मगर क्या आपने कभी सुना है कि किसी पति ने बीवी के न नहाने से परेशान होकर उसे तलाक दे दिया हो। यह मामला ताईवान का है। इस मामले में पीड़ित शख्स ने अदालत में जो अर्जी लगाई थी, उसके मुताबिक वह काफी समय से अपनी बीवी की शारीरिक साफ सफाई की आदतों को लेकर परेशान था। इसके कारण वह खुद एक मानसिक रोगी बन गया। चलिए जानते है इस पूरे मामले के बारे में।

इस केस के संबंध में ताइपे टाइम्स ने एक लेख पब्लिश किया है। इसके मुताबिक इस केस में जो महिला है उसका नाम लीन है और वह साल में महज एक बार ही नहाती थी। इसके अलावा जहां तक ब्रश करने और बाल धोने की बात है तो वह भी किसी खास मौके पर ही करती थी।

साफ सफाई के अलावा इन दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी साल में एक आद भार ही बन पाता था। यही वजह थी कि दस साल की शादी के बाद वह माता पिता नही बन पाए। पति द्वारा अपनी दलील में तालाक के जो कारण बताए गए उन्हें पूरी तरह से सही मानते हुए तालाक को मंजूर कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here