एक मक्खी से दूर हो सकती है आपकी सारी बीमारियां

0
370

बहुत कम लोग जानते हैं की इंसानो को मक्खियों से करीब 100 बीमारियां होती हैं पर बहुत ही कम लोग ये जानते हैं इतनी बीमारियां पैदा करने वाली मक्खियां आपकी सारी बीमारियों को सही भी कर सकती हैं, हालांकि यह बात आपको अजीब लग सकती है पर यह बात बिल्कुल सही हैं। अभी एक नई शोध में पता लगा है कि मानव को इतनी बीमारियां देने वाली मक्खियां असल में मानव के लिए इतनी ज्यादा लाभदायक भी हो सकती हैं की उसकी बीमारियों को वो ख़त्म कर सकें। मक्खियों द्वारा इंसानो को जो बीमारियां होती हैं वो काफी घातक होती हैं और उनमें से एक तो इतनी ज्यादा घातक होती है जिसमें व्यक्ति की आंखो की रौशनी भी चली जाती है । हाल ही में हुई एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने मक्खियों में ऐसे गुणसूत्रों की संरचना (जीनोम अनुक्रमण) का पता लगाया है जिससे मानव की बीमारियों में मक्खियों द्वारा इलाज कर आराम दिया जा सकेगा।

A housefly can help you stay away from diseases1Image Source:

क्या पता लगा है रिसर्च में –
अपनी रिसर्च में वैज्ञानिकों को यह पता लगा है की मक्खियां भी इंसानों के जैसे ही गंदगी के संपर्क में आने पर बीमार नहीं होती है, वैज्ञानिकों में मक्खियों के इसी गुण को अपनी रिसर्च का मुख्य हिस्सा बनाया और इस पर रिसर्च कर कामयाबी हासिल की। असल में यह रिसर्च कारनेल यूनिवर्सिटी में अमेरिका के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया था जिसमें एक फल वाली मक्खी के डीएनए की तुलना एक सामान्य मक्खी से की गई थी। इस रिसर्च में एक ऐसे जीन के बारे में पता लगा है जिसके कारण मक्खियां गंदगी के कई स्थानों पर बैठने के बावजूद जीवाणुओ से मुक्त रहती हैं, वर्तमान में वैज्ञानिकों ने जीनोम अनुक्रम द्वारा यह कोड खोज भी लिया है। लंदन स्कूल ऑफ़ हाईजीन के प्रोफ़ेसर डेविड कॉनवे ने कहा है की मक्खियों में जीनोम अनुक्रम बहुत ही सुखद है, इसके अलावा प्रोफ़ेसर जे एफ स्कॉट और उनके साथियों ने जीनोम बायोलाजी जर्नल को बताया की इससे मानवीय मल के निपटारे और वातावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here