गांव में न्यूड अवस्था में मिली रोती हुई लड़की

0
1233

गांव में न्यूड अवस्था में मिली रोती हुई लड़की   उत्तरी दिल्ली के एक गांव में सुबह के समय एक न्यूड लड़की को गांव वालों ने रोते हुए देखा। वो उस लड़की को पहचान नहीं पा रहे थे क्योंकि वह लड़की उस गांव की नहीं थी। यहां लोगों ने उस लड़की की यथा संभव सहायता भी की पर गांव के ये लोग उस लड़की की भाषा समझ नहीं पा रहे, इसलिए उसकी मानसिक स्थिति और उसके साथ हुई घटना को सही से नहीं समझ पाये। इस घटना से गांव के लोगों के सामने कई प्रकार के प्रश्न खड़े हो गए हैं जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। बाद में सभी लोगों ने कानून के हिसाब से इस मामले को सुलझाने की सोची।

क्या है पूरा मामला –

दिल्ली के बवाना नामक स्थान के एक गांव का है। इस गांव में सुबह के समय कुछ लोगों ने लड़की को रोते हुए देखा। यह लड़की न्यूड अवस्था में थी और एक घर के दरवाजे पर बैठ कर रो रही थी। यह लड़की गांव के लोगों के लिए बिल्कुल अंजान थी क्योंकि इस लड़की का इस गांव से कोई ताल्लुक नहीं था। लड़की के इस अवस्था में मिलने की बात आग की तरह गांव में फ़ैल गई और लोगों की भीड़ उस स्थान पर जमा होने लगी। इस बीच गांव के कुछ लोगों ने महिलाओं से कह कर उस युवती को घर के अंदर भिजवा दिया और उसको कपड़े दे दिए गए।

rape20160429_630_630Image Source :http://www.outlookindia.com/

गांव वाले उस लड़की की कोई भी बात सही से नहीं समझ पाये क्योंकि लड़की सिर्फ इंग्लिश में ही बोल रही है। गांव के लोगों के अनुसार वह युवती सिर्फ फर्राटेदार इंग्लिश बोल रही है और किसी अन्य भाषा को वह नहीं बोल पा रही। देखने में भी वह लड़की किसी अच्छे परिवार की लग रही है। गांव के लोगों का अनुमान है कि लड़की रात में शायद अपने किसी दोस्त के साथ में इस इलाके में आई होगी और वह शायद इसको इस अवस्था में छोड़ कर चला गया है। गांव के लोगों को उसके साथ रेप होने की आशंका लग रही है। इस घटना की जानकारी के लिए पुलिस अफसरों को भी फोन किया गया था, पर किसी ने फोन नहीं उठाया। फिलहाल अभी तक सारे अधिकारी इस मामले पर चुप हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here