फेसबुक पर लड़के को अनफ्रेंड करना पड़ा भारी, सरेआम हुई लड़की की पिटाई

0
534
लड़की

आजकल फेसबुक का चलन जोरों पर है और हाल ही में इस फेसबुक के चलते एक लड़की की सरेआम पिटाई हो गई। इस लड़की की पिटाई इसलिए हुई क्योंकि उसने अपने फेसबुक अकाउंट से अपने प्रेमी को अनफ्रेंड कर दिया था। जी हां, हाल ही में यह मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से। बीते दिनों एक लड़के द्वारा एक लड़की की सरेआम पिटाई की गई। बताया यह जा रहा है कि लड़का लड़की का प्रेमी था और लड़की द्वारा फेसबुक पर लड़के को अनफ्रेंड करने से गुस्साए लड़के ने यह कदम उठाया।

लड़कीImage Source:

जानकारी के मुताबिक घटना को पीलीभीत के सुनगढ़ी नामक क्षेत्र का बताया जा रहा है। लड़की एक्सरसाइज करने के लिए अपनी बहन के साथ जिम में गई थी, जहां उसके साथ लड़के ने मारपीट की। दूसरी ओर लड़की ने बताया कि लड़के ने उसको मोटर साईकिल पर बैठे-बैठे ही प्रपोज किया था, पर जब उसने मना कर दिया तो लड़का मारपीट पर उतर आया। लड़के का नाम अभिषेक बताया जा रहा है जो जहानाबाद इलाके का रहने वाला है। मामले में यह भी कहा जा रहा हैं कि कुछ दिनों पहले अभिषेक ने लड़की को फेसबुक पर फ्रेंड रिकवेस्ट भेजी थी, जिसको लड़की ने स्वीकार कर लिया था और धीरे-धीरे दोनो में दोस्ती बढ़ती गई और दोनों करीब आ गए, पर हाल ही में अचानक लड़की ने उसको फेसबुक से अनफ्रेंड कर दिया। इस पर अभिषेक गुस्सा हो गया और उसने अपनी बहन के साथ के साथ जिम जाती हुई लड़की को रास्ते में ही पीटना शुरू कर दिया। लड़की की पिटाई का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था, जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि टीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले को दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाशी जारी है। इस प्रकार से सोशल नेटवर्क साइट फेसबुक की वजह से एक लड़की की सरेआम पिटाई हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here