अब दिल्ली से टोक्यो की दूरी तय होगी महज 30 मिनट में

0
390
दिल्ली

 

आज का युग रफ़्तार का युग है जिसमे हम लोग यहीं चाहते है हम काम समय में अधिक से अधिक दूरी तय करें। इसी सोच को आधार बनाकर हाल ही में एक ऐसा अविष्कार किया गया है जिसकी सहायता से आप दिल्ली से टोक्यो की दूरी महज 30 मिनट में तय कर सकते हैं।

वर्तमान समय की बात करें तो हम घंटो समय खर्च करने के बाद भी 200 से 500 कि.मी की दूरी ही तय कर पा रहें हैं पर आप ज़रा विचार करें कि अगर हम लोग दिल्ली से टोक्यो की 5834 किलोमीटर की दूरी महज 30 मिनट में ही पूरी सकें, तो क्या होगा। आपकों बता दें कि यह कोई परिकल्पना नहीं है बल्कि ऐसा सच में हो सकता है, जो आने वाले समय में पूरा होने का दावा किया जा रहा है।

दिल्लीImage Source:

क्या है यह अविष्कार:-

आपको बता दें की “इलॉन मस्क” ने एक नया आविष्कार किया है। इलान “स्पेसएक्स” के संस्थापक है और उन्होंने एक ऐसी योजना का खुलासा किया है जिसके सहारे हम आने वाले 5 वर्षों में मंगल ग्रह पर मालवाहक रॉकेट भेज सकते हैं। इस प्रणाली को इलान ने “बीएफआर” (Big F****** Rocket) का नाम दिया है। मस्क ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि “हम लोग 5 वर्षों में इसका पूरा निर्माण कर सकते हैं तथा मंगल पर इसका सफल प्रक्षेपण कर सकते हैं।

2020 में 2 मालवाहक जायेंगे मंगल:-

आगे बताते हुए मस्क ने कहा की हम लोग 2020 तक 2 मालवाहक यानों को मंगल पर भेज देंगे जोकि वहां पर पानी के स्त्रोत का पता लगाएंगे। उन्होंने बताया कि हम इसकी सहायता से पृथ्वी के किसी भी शहर की दुरी महज 30 मिनट में पूरी कर सकते हैं। इस तकनीक की सहायता से कोई भी व्यक्ति बैंकॉक से दुबई महज 27 मिनट में पहुंच सकता है और दिल्ली से टोक्यो की दुरी को महज 30 मिनट में पूरा कर सकता है।

फ़िलहाल हम लोग मंगल तथा चन्द्रमा पर जानें के लिए इस तकनीक का प्रयोग कर रहें हैं पर हमे इस तकनीक का उपयोग पृथ्वी के अन्य शहरों तक पहुंचने के लिए भी करना चाहिए।”, इस प्रकार से देखा जाएं तो आने वाले समय में इस तकनीक की सहायता से कोई भी व्यक्ति पृथ्वी के एक शहर से दूसरे शहर में महज 30 में पहुंच जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here