प्रतिभावान बच्चा- देश के इस बच्चे की प्रतिभा देखकर बड़े-बड़े लोग है हैरान, जानें इसके बारे में

0
459
बच्चा

 

आपने काफी बच्चे देखें होंगे पर बहुत से बच्चे ऐसे होते हैं जिनको देखकर लोगों दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं। आज हम आपको जिस बच्चे के बारे में जानकारी दे रहें हैं, वह कुछ ऐसा ही है जिसको देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। आपने मध्य प्रदेश के पन्ना नामक स्थान के निवासी गूगल बॉय कौटिल्य के बारे में सुना ही होगा जिसकी प्रतिभा को देखकर बड़े-बड़े लोग चकित हो गए थे, पर आज हम आपको जिस बच्चे के बारे में जानकारी दे रहें हैं वह बच्चा गूगल बॉय से भी चार कदम आगे है। आपको बता दें कि प्रतिभा का धनी यह बच्चा भी मध्य प्रदेश से ही है। आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं इस बच्चे के बारे में।

गूगल बॉय के भी ज्यादा प्रतिभा संपन्न इस बच्चे का नाम “सूर्यकांत लोधी” है। इसके पिता का नाम “छोटे लाल लोधी” है। यह बच्चा मध्य प्रदेश के नाद-चांद तहसील रैपुरा का निवासी है।

बच्चाImage Source:

वर्तमान में यह बच्चा अपनी प्रतिभा के कारण काफी मशहूर हो रहा है। इस बच्चे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें यह बच्चा देश दुनिया के सभी सवालों का जवाब बड़ी कुशलता के साथ दे रहा है। इस बच्चे के क्षेत्र के निवासी लोगों का कहना है कि हमें यह पता ही नहीं था कि हमारे क्षेत्र में इतनी बड़ी प्रतिभा छिपी हुई है। अब इस बच्चे को एक अच्छे प्लेटफार्म की जरूरत है ताकि इसकी प्रतिभा को और भी अच्छे से निखारा जा सके। सूर्यकांत नामक इस गूगल बॉय के गांव के ही किसी व्यक्ति ने इससे सवाल जवाब करते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जिसके बाद में इस वीडियो के शेयर होने का सिलसिला चल पड़ा। अपने गांव के अंदर सूर्यकांत नामक इस बच्चे की छवि एक सुपर मैन की तरह बन चुकी है, वहीं दूसरी ओर इस बच्चे के बारे में पता लगते ही बहुत से लोग इस बच्चे से मिलने के लिए घर पहुंच रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here