13 मई 1967 को डाॅक्टर जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बनें। आज के दिन से ही जाकिर हुसैन ने राष्ट्रपति पद को संभाला। बता दें कि जाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे।
डाॅक्टर जाकिर हुसैन का जन्म हैदराबाद में हुआ था। डाॅक्टर हुसैन उत्तरप्रदेश के कायमगंज शहर में बढ़े हुए। इसके बाद उन्होंने जर्मनी के बर्लिन विश्वविद्यालय में जाकर अर्थशास्त्र में पीएचडी की पढ़ाई की। इसके बाद भारत आकर उन्होंने 1920 में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की स्थापना में अपना खास योगदान दिया और फिर इस विश्वविद्यालय के उपकुलपति बने। आजादी के बाद उन्होंने अलीगढ़ विश्वविद्यालय की स्थापना करने में योगदान दिया और फिर वहां के उपकुलपति बनें।
 Image Source :http://media.mensxp.com/
Image Source :http://media.mensxp.com/
महात्मा गांधी के कहने पर जाकिर हुसैन ने प्राथमिक शिक्षा के राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष बने। जाकिर हुसैन ने भारत के शैक्षिक ढ़ांचे को बनाने में हमेशा अहम योगदान दिया। इसके अलावा डाॅक्टर हुसैन भारतीय प्रेस आयोग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और अंतराष्ट्रीय शिक्षा सेवा से भी जुड़े रहे। 1956 से 1958 तक डाॅक्टर हुसैन संयुक्त राष्ट्र संगठन यूनेस्को के कार्यकारी समिति भी बने।

