ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स होने चाहिए लड़कों के पास

-

ब्यूटी प्रोडक्ट के लिए महिलाएं हमेशा से ही क्रेजी रहती हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट तो महिलाओं के जीवन का अहम हिस्सा जैसा ही बन गया है। यहां तक कि महिलाएं इन प्रोडक्ट को कहीं बाहर जाते समय भी अपने पास ही रखती हैं। इतना ही नहीं महिलाओं के बैग में कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स होते हैं। ऐसा माना जाता है कि अपनी ब्यूटी को लेकर महिलाओं में ही क्रेज रहता है, लेकिन अब ऐसा नहीं रह गया है। पुरुष भी खुद को आकर्षक और फिट दिखाने के लिए अब उत्साहित रहते हैं। अब महिलाओं की तरह ही पुरुषों के बैग में भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स दिखाई देने लगे हैं। पुरुषों को भी अपनी त्वचा की देखभाल करना जरूरी लगने लगा है। इसके लिए उन्हें कुछ बातों पर ध्यान भी देना चाहिए।

अक्सर देखा जाता है कि पुरुष केवल क्रीम का ही प्रयोग करते हैं, लेकिन पुरुषों को अपनी त्वचा की समस्याओं से बचने के लिए कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करने चाहिए। आज हम आपको इन्हीं ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं।

1 बॉडी वॉश

menImage Source: http://www.esquire.co.id/

बॉडी वॉश पुरुषों के लिए अहम ब्यूटी प्रोडक्ट है। आपको बता दें कि बॉडी वॉश में सोडियम हाइड्रॉक्साइड की मात्रा बेहद कम होती है। इसलिए साबुन के प्रयोग की जगह बॉडी वॉश को इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इससे त्वचा में रूखापन नहीं आता।

2 शेविंग क्रीम

शेविंग क्रीम इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा में नमी बनी रहती है। साथ ही इससे चेहरे पर कट भी नहीं लगता है। ग्लिसरीन और शी बटर होने के चलते इससे त्वचा सॉफ्ट हो जाती है। इसलिए दाढ़ी बनाने के लिए साबुन की जगह शेविंग क्रीम का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

3 इलेक्ट्रिक शेवर

सामान्य रूप के शेविंग मशीन को इस्तेमाल करने से कटने का खतरा रहता है। इसलिए इलेक्ट्रिक शेविंग मशीन का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे दाढ़ी के बाल सॉफ्ट ही रहते हैं।

4 नाइट क्रीम

रात में सोने के समय त्वचा में रिपेयरिंग की प्रक्रिया होती ही रहती है। ऐसे में रात को सोते समय अपने हाथ पैर साफ से धोने के बाद क्रीम लगा कर सोना चाहिए। इससे अगले दिन पूरे चेहरे में नमी बनी रहती है।

5 पोस्ट शेव लोशन

2Image Source: http://www.bestcologneformens.com/

अक्सर दाढ़ी बनाने के बाद कई लोग आफ्टर शेविंग लोशन का प्रयोग नहीं करते हैं, जबकि इस तरह के लोशन का प्रयोग करने से कई सारे फायदे होते हैं। इसे अपनी दाढ़ी बनाने की किट में जरूर शामिल करें।

6 परफ्यूम

आपकी पर्सनेलिटी को बढ़ाने के लिए कपड़ों के अलावा परफ्यूम का भी बड़ा हाथ होता है। आप से आने वाली अच्छी खुशबू आपके व्यक्तित्व को दर्शाती है। इसलिए पुरुषों को अपने पास हमेशा ही परफ्यूम या कोई अच्छी और हल्की खुशबू का डियो रखना चाहिए।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments