आज का इतिहास- महिला दिवस मनाने की हुई शुरूआत

0
346

8 मार्च का इतिहास पूरी दुनिया में खास है, बराबरी के अधिकारों के लिए लंबे संघर्ष के बाद महिलाओं को आज ही के दिन सन् 1911 में इन अधिकारों के लिए मान्यता मिली। उसके बाद से यह दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। जानिए आज के दिन से जुड़ी अन्य घटनाओं के बारे में-

8 मार्च 1785- 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा था।
8 मार्च 1872- भारत के वायसराय रहे लार्ड मेयो की अंडमान द्वीप में शेर अली नामक एक कैदी ने हत्या कर दी थी।
8 मार्च 1897- भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म हुआ।

dr-zakir-husainImage Source: http://hindi.culturalindia.net/

8 मार्च 1905- हैती और उसके आस-पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत हुई थी।

8 मार्चImage Source: http://images.tunefiles.com/

8 मार्च 1909- यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
8 मार्च 1911– पहली बार अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।
8 मार्च 1921- भारतीय गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी का जन्म।
8 मार्च 1943- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये थे।
8 मार्च 1953- राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म।
8 मार्च 1971- दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।
8 मार्च 1971- महान लेखक और शिक्षाविद् के एम मुंशी का तत्कालीन बंबई (अब मुंबई) में निधन।
8 मार्च 1979- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
8 मार्च 1986- दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू की गई थी।
8 मार्च 1994- क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।

marchImage Source: http://www.harmukhnews.com/

8 मार्च 2002- अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरू हुए थे।
8 मार्च 2005- इजरायल और फिलीस्तीन के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here