5 अमेजिंग आइलैंड- क्यों कोई नहीं रहना चाहता यहां ?

0
331

आज दुनिया की प्रमुख समस्याओं में से एक “बढ़ती जनसंख्या” भी है। आज की जनसंख्या की बात करें तो पूरी दुनिया में करीब 7 अरब से ज्यादा की आबादी है। इसीलिए आज के समय में कई शहरों में लोग जनसंख्या के दबाव का सामना करने पर मजबूर हैं। वहीं बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो शांत स्थानों की खोज में रहते हैं और सुकून भरे समय को गुजारने के लिए शांत स्थानों को ढूढ़ते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे अमेजिंग आइलैंड के बारे में बता रहे हैं जो प्राकृतिक रूप से तो बहुत सुन्दर हैं पर यहां की जनसंख्या 0 है, यानि इन आइलैंड्स पर कोई नहीं रहता।

1- मालदीव के आइलैंड्स-

1Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

मालदीव को आइलैंड्स का देश भी कहा जाता है। मालदीव में करीब 1200 आइलैंड्स हैं, पर सिर्फ दो आइलैंड्स पर ही आबादी है। बाकी के 1000 आइलैंड्स खली ही रहते हैं। उनको अनटच्ड आइलैंड्स में गिना जाता है।

2- पालमीरा अटोल-

2Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

इस आइलैंड का क्षेत्रफल बहुत छोटा है। यह आइलैंड अमेरिका में स्थित है। अमेरिका के दूर के क्षेत्रों से भी कई बार लोग यहां बतौर टूरिस्ट या एडवेंचर के लिए आते हैं, पर आबादी के नाम पर यह आइलैंड आज भी सूना ही है।

3- मॉस्केन आइलैंड-

3Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

यह आइलैंड नार्वे में है और यहां पर पानी की बेहद शक्तिशाली भंवर है। इसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं।

4- बॉल पिरामिड-

4Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

इस आइलैंड का निर्माण ज्वालामुखी के विस्फोट से हुआ था। यह आइलैंड ऑस्ट्रेलिया में स्थित है।

5- मैकरोनिसोस-

5Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

यह आइलैंड ग्रीस में स्थित है। 1974 तक इस आइलैंड का इस्तेमाल सजा पाये कैदियों को रखने में किया जाता था, लेकिन यह आइलैंड अपनी ख़ूबसूरती के लिए मशहूर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here