घर में रखें ये 5 वस्तुयें, आएगी सुख और समृद्धि

0
474

महाभारत में राजा युधिष्ठिर श्रीकृष्ण से पूछते हैं कि घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखा जाये तो श्रीकृष्ण उनको बहुत सी बातें बताते हैं जिनसे घर में सुख,शांति और समृद्धि बढ़ती है। इन सब में उन्होंने कुछ ऐसी जानकारियां भी दीं जो कुछ विशेष वस्तुओं से जुड़ी हुई हैं। आज हम आपको उन्हीं 5 वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं जिनसे आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि निरंतर बढ़ती रहेगी।

1- शहद-

shdImage Source: http://www.zopnews.com/

शहद एक ऐसा द्रव्य है जो हमारे जीवन के कई कामों में उपयोगी होता है, पर बहुत काम लोग जानते हैं कि शहद को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का स्तर घटता है। घर की कई परेशानियों से आपको निजात मिलती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार भी शहद को अपने घर में रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर के कई वास्तु दोषों का निराकरण हो जाता है।

2- चंदन-

chandnImage Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

चंदन को सिर्फ एक लकड़ी का टुकड़ा मानना बड़ी गलती है। असल में यदि आप चंदन को अपने घर में रखते हैं तो यह एक ओर आपके घर की नकारात्मकता को दूर करता है और दूसरी ओर आपके घर को महकाता भी है। चन्दन का तिलक करने से आपको मन की शांति मिलती है। चन्दन को पूजन आदि के कार्य में भी प्रयोग किया जाता है। इसलिए इसको एक धार्मिक औषधि का दर्जा मिला हुआ है। इसी कारण से चंदन आपके घर की नकारात्मकता को हटा कर शांति की स्थापना करता है।

3- वीणा-

veenaImage Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

वीणा एक वाद्य यंत्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि वीणा घर में रखने से घर के सदस्यों का मन सदा सकारात्मक रहता है और उनमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य रखने की क्षमता का विकास होता है।

4- घी-

gheeImage Source: http://bhakti.ee/

घी को घर में रखना भी बहुत अच्छा माना गया है। घी का नियमित सेवन आपके शरीर को सुन्दर और शक्तिशाली बनाता है। घी का इस्तेमाल पूजन के समय और दीपक जलाने में भी होता है। घी से जला दीपक आपके घर की नकारात्मकता को दूर करने में बहुत सहायक होता है। इसीलिए घी को घर में रखना अच्छा माना गया है।

5-पानी-

waterImage Source: https://lexlovescouture.files.wordpress.com/

पानी तो हमेशा सब लोगों के घर में रहता ही है पर बहुत कम लोग उसको उपयोग करना जानते हैं। साफ़ पानी को हमेशा अपने घर में भर कर रखना चाहिए तथा यदि कोई भी बाहर से आता है तो उसको साफ़ और शीतल जल देना चाहिए। इससे आपकी कुंडली के कई प्रकार के दोष समाप्त होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here