17 मार्च का दिन भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसी दिन सन् 1527 में आगरा के प्रथम युद्ध में चित्तौड़गढ़ के राणा संग्राम सिंह बाबर से हार गए थे। राणा संग्राम सिंह को लोग ‘संग्राम सिंह’ के नाम से भी जानते हैं। इतना ही नहीं इतिहास में उनका नाम मेवाड़ के राजा सांगा के नाम से प्रसिद्ध है। संग्राम सिंह अपने समय के एक महान योद्धा थे। इनका शासन काल 1509 से लेकर 1528 तक रहा। इतना ही नहीं वह एक सिसोदिया राजवंशी थे। उनके विषय में यह कहा जाता है कि उन्होंने अपने सभी भाइयों को मार कर शासन को अपने हाथ में लिया था, लेकिन राणा संग्राम एक ऐसे राजा थे जिन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध सभी राजपूतों को एकजुट करने का प्रयास किया था।
 Image Source: http://3.bp.blogspot.com/
Image Source: http://3.bp.blogspot.com/
जब बाबर ने भारत पर आक्रमण किया तो उस समय राणा संग्राम को यह लग रहा था कि वह तैमूर की तरह दिल्ली में भी केवल लूट-पाट कर स्वदेश लौट जायेंगे, लेकिन 1526 में बाबर ने इब्राहिम लोदी को पानीपत के युद्ध में हरा कर दिल्ली पर शासन करना प्रारम्भ कर दिया। जिसके बाद राणा संग्राम ने बाबर से युद्ध करने का निश्चय किया। इसके बाद उन्होंने मालवा के महमूद खिलजी को परास्त कर आगरा के पास की नदी पीलिया खार तक अपना प्रभुत्व स्थापित कर दिया। राणा संग्राम ने बाबर को पंजाब तक ही सीमित करने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन एक विश्वासघात के कारण वो बाबर को परास्त नहीं कर सके। बाबर के विरुद्ध युद्ध करने के कारण भारत के अन्य राजाओं को प्रेरणा मिली और बाबर का खौफ खत्म होने लगा।
भारत एवं विश्व के इतिहास में 17 मार्च को घटी कुछ प्रमुख घटनाएं-
1527- चित्तौड़गढ़ के राणा संग्राम सिंह प्रथम आगरा के युद्ध में बाबर से पराजित हुए।
1672- इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1769- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर प्रतिबंध लगाया।
1782- मराठा शासकों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सल्बाई की संधि हुई।
 Image Source: https://upload.wikimedia.org/
Image Source: https://upload.wikimedia.org/
1959- बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत से भारत पहुंचे।
1987- भारत के मास्टर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैरियर को अलविदा कहा।
1992- अर्जेन्टीना में स्थित इजरायली दूतावास पर हमले में 28 मरे।
1996- क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।
2013- इराक के बसरा में आत्मघाती कार हमले में दस लोगों की मौत हुई।
