कई वर्षों से आज भी है यह रहस्य अनसुलझे

0
345

पूरी दुनिया के वैज्ञानिक नई खोजों और अविष्कारों में जुटे हुए हैं। जहां एक ओर दुनिया भर में कई अविष्कार किए जा चुके है, वहीं दूसरी ओर हमारे लिए आज भी कुछ प्रश्न रहस्य बनकर खड़े हुए है। इन रहस्यों के बारे में सबकी अपनी अपनी अपनी राय है लेकिन इनके बारे में सटिक निष्कर्ष पर कोई भी नहीं पहुंच सका है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रहस्यों के बारे में बताने जा रहें हैं जो आज भी वैज्ञानिकों के लिए एक अनसुलझी पहेली बने हुए है।

ब्रहमांड का रहस्य

secret-scientist-research1Image Source:

आज के वैज्ञानिक भी इस बात का पता नहीं लगा पाए है कि ब्रहमांड की उत्पति कब हुई। वैज्ञानिक बेशक इस बात को बता दें कि इतने हजार वर्षों के बाद पृथ्वी का विनाश हो जाएगा लेकिन वह ब्रहमांड के रहस्यों पर से पर्दा नहीं उठा पाए है।

गुरूत्वाकर्षण का रहस्य

secret-scientist-research2Image Source:

धरती में गुरूत्वाकर्षण का बल होता है। जिस कारण ही चीजें धरती पर टीकी रहती है। इस सिद्धांत को न्यूटन ने कई वर्षों पहले ही उजागर कर दिया था। लेकिन गुरूत्वाकर्षण का बल कहां से आया और यह कैसे काम करता है। यह बात किसी को भी मालूम नहीं है। इस पहेली को हल करने में आज के कई वैज्ञानिक जुटे हुए है।

अमरता का रहस्य
आज के मानव की आयु औसतन 75 से 80 वर्ष होती है। ऐसा कौन होगा जो अमर होना नहीं चाहेगा। इसी कारण वैज्ञानिक भी अमर होने की दिशा में बड़ी ही तेजी से नई रिसर्च में जुटे हुए है। बढ़ती हुई उम्र को रोकने के लिए तो कई प्रकार की दवाईयों का निर्माण किया जा चुका है लेकिन अब अमर होने के रहस्य को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

गति/स्पीड का रहस्य
गति के कारण ही मानव के जीवन में विकास हुआ है। बैलगाड़ी हो या हवाई जहाज इनके कारण ही मानव के जीवन में बदलाव आया है। इसी कारण वैज्ञानिक गति के रहस्य को जानने की कोशिश कर रहें है। साथ ही अपनी रिसर्च से प्रकाश की गति तक पहुंचने की कोशिश में लगे हुए है।

जीवन के आरंभ का रहस्य

secret-scientist-research4Image Source:

धरती में जीवन का आरंभ कब हुआ ? यह सवाल आज भी अनसुलझा ही है। इसके साथ ही सवाल यह भी है कि जीवन की शुरूआत पृथ्वी में ही क्यों हुई है ? इन सभी सवालों के जवाबों की ओर वैज्ञानिक कई वर्षों से निरंतर आगे बढ़ रहे है पर यह रहस्य आज भी उजागर नहीं हो पाएं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here