दुनिया के अधिकतर लोग 100 से ज्यादा वर्ष तक जिन्दा रहना चाहते हैं, लेकिन ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जिन्हें जीवन में अपना 100वां जन्मदिन मनाने का मौका मिलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इटली में यूरोप के 65 वर्ष से अधिक उम्र के सबसे ज्यादा लोग हैं, जबकि पूरी दुनिया में इस मामले में इटली दूसरे नंबर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की उम्र संबंधी रिपोर्ट में यह नए रिकार्ड्स दिए गए हैं। इटली में लोग काफी जीते हैं। इटली के लोगों के इतना अधिक जीने के पीछे क्या राज़ है, इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विशेष आंकड़ा जारी किया है।
 Image Source :http://lazycookie.com/wp-content/
Image Source :http://lazycookie.com/wp-content/
एक समाचार एजेंसी के मुताबिक 100 से ज्यादा साल जीने वाले लोगों का एक आंकड़ा इटली में लिया गया। जिससे पता चला कि यहां 24 लोग ऐसे हैं जो 110 वर्ष के हैं। इटली की रहने वाली एम्मा मोरानो यहां की सबसे अधिक उम्र वाली नागरिक हैं। उनकी उम्र 116 साल है। एम्मा मोरानो का जन्म उत्तरी इटली में 29 नवंबर 1899 को यहां के पिडमोंट इलाके में हुआ था। सौ साल बीत जाने के बाद भी एम्मा मोरानो आज भी इसी जगह पर रहती हैं।
वह यूरोप की सबसे अधिक उम्र वाली महिला हैं। 19वीं शताब्दी में जन्मी वह यूरोप की पहली जीवित महिला हैं, जबकि अमेरिका की सुसानाह मशत जोन्स दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला हैं। उनका जन्म 6 जुलाई 1899 में हुआ था। यह जानकारी दुनियाभर के उम्रदराज लोगों का आंकड़ा इकट्ठा करने वाली ग्रेरोन्टोलॉजी शोध समूह द्वारा दी गई।
 Image Source :http://static.curazy.com/
Image Source :http://static.curazy.com/
इटली निवासी मोरानो का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अपने खाने में अंडे को हमेशा शामिल करती हैं। साथ ही उन्हें गाने का काफी शौक है। वह हमेशा समय पर सोती और जागती हैं। ख़राब रवैये के कारण उन्होंने अपने पति को छोड़ा था। तब से आज तक वह बिल्कुल सही दिनचर्या का पालन करती हैं। इस तरह से वह स्वतंत्र रूप से जीवन जी रही हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की सहायक महानिदेशक फ्लाविया बस्टेरो ने बताया कि लंबी उम्र जीने की कई वजह हैं। उन्होंने बताया कि उन देशों में पैदा हुए बच्चों की जिन्दा रहने की दर सबसे ज्यादा है जहां उनका सही टीकाकरण, स्वच्छ वातावरण और उचित सार्वजनिक सुविधाएं मिल पाती हैं, वहां लोगों के जीने की संभावना ज्यादा होती है।
 Image Source :http://cdn.inquisitr.com/
Image Source :http://cdn.inquisitr.com/
इसके अलावा इंसान के खाने से भी उसकी आयु पर प्रभाव पड़ता है। विषुवत रेखा पर होने की वजह से इटली के लोगों को प्रोटीन युक्त मछली, फल, सब्जियां और अनाज आहार में मिल पाता है। इन सब चीज़ों के सेवन से आयु बढ़ती है।
