भारत की पहचान उसकी संस्कृति से होती है। भारतीय खाने में जो स्वाद होता है, वह किसी और खाने में नहीं मिल पाता है। चटपटा, मसालेदार, तीखा और मलाईदार खाना ही भारत की पहचान है। भारतीय खाने में प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा भरी रहती है। भारतीय खाना स्वाद के मामले में हर देश के खाने से आगे है। यहां के मसालों में बेहतरीन स्वाद होता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं जो कि स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं।
नॉर्थ इंडियन थाली-
 Image Source:
Image Source:
नॉर्थ इंडियन थाली में आपको पराठा, दाल, अचार, सलाद, रायता, कढ़ी, आलू की सब्जी जैसी कई स्वादिष्ट चीजें खाने को मिल जाएंगी। यह थाली काफी स्वाद भरी होती है और दिल्ली से यूपी तक के लोगों की पसंदीदा है। आप भी एक बार इस थाली का स्वाद जरूर चखें।
साउथ इंडियन थाली विद इडली सांभर-
 Image Source:
Image Source:
साउथ इंडियन थाली में आपको डोसा, सांभर, इडली, नारियल मूंगफली की चटनी, वड़ा जैसी चावल से बनी चीजें दिखाई देंगी। यह थाली काफी स्वाद भरी होती है। ऐसे तो यह भारत के दक्षिणी हिस्से में खाई जाने वाली डिश हैं, लेकिन यह पूरे भारत में आपको मिल जाएगी। इस थाली को एक बार अवश्य टेस्ट करें।
पंजाबी थाली विद सरसों का साग और मक्के दी रोटी-
 Image Source:
Image Source:
पंजाबी थाली में आपको सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने को मिलेगी। इसी के साथ लस्सी का ग्लास भी भरकर पीने को मिलेगा। पंजाबी थाली में घी का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
हरियाणवी थाली-
 Image Source:
Image Source:
हरियाणवी थाली में आपको रोटी, दही, आलू की सब्जी और दाल खाने को मिलेगी। हरियाणवी थाली का सेवन कर आपका पेट एकदम भर जाएगा।
आसामी थाली विद फ्राइड मछली-
 Image Source:
Image Source:
आसामी थाली में आपको भुनी हुई मछली, चावल, दाल और चने आलू की सब्जी खाने को मिलेगी। आसामी थाली में मछली आवश्यक मानी जाती है।
राजस्थानी थाली विद गट्टे की सब्जी और दाल बाटी-
 Image Source:
Image Source:
राजस्थानी थाली में आपको गट्टे की सब्जी, दाल बाटी मिलेगी। बता दें कि गट्टे की यह सब्जी आप बेसन की मदद से बना सकते हैं।
भोजपुरी थाली विद लिट्टी चोखा-
 Image Source:
Image Source:
भोजपुरी थाली में आपको लिट्टी चोखा खाने को मिलेगा। लिट्टी और चोखा आपको एक बार अवश्य ट्राई करना चाहिए।
गुजराती थाली-
 Image Source:
Image Source:
गुजराती थाली में ढोकला, दाल, रोटी, चावल, साग सब्जी, खाखरा आदि आते हैं। आपको बता दें कि गुजराती खाना ज्यादातर मीठा होता है।
महाराष्ट्रियन थाली-
 Image Source:
Image Source:
महाराष्ट्र की थाली में आपको मोदक, दाल, चावल, वड़ा पाव आदि खाने को मिल जाएंगे। यह थाली आपको यकीनन एक बार अवश्य टेस्ट करनी चाहिए।
केरल की थाली फुल ऑफ राइस-
 Image Source:
Image Source:
केरल की थाली में आपको केले के चिप्स, मछली, केले से बनी चीजें आदि मिल जाएंगी। यह थाली काफी स्वादिष्ट होती है। एक बार इसका सेवन अवश्य करें।
