रायसेन – यहां आपका साया भी छोड़ देगा आपका साथ, जानिये इस अनोखी जगह के बारे में

0
1153
रायसेन

 

कहते हैं परछाई आपका साथ कभी नहीं छोड़ती है, पर अपने देश में ही एक ऐसा स्थान है जहां आपका साया भी आपका साथ छोड़ देता है। आपको ये पढ़ कर शायद हैरानी हो रही होगी, पर यह सच है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के भोपाल-विदिशा मार्ग पर दीवानगंज के पास यह स्थान मौजूद है यहां आपको आपकी परछाई भी नजर नहीं आती भले ही आप कितनी भी धूप में खड़े हों।

यह है असल कारण –

रायसेनImage Source: 

भोपाल-विदिशा मार्ग पर स्थित इस स्थान पर आपको आपकी परछाई इसलिए नजर नहीं आती क्योंकि इस स्थान से “कर्क रेखा” गुजरती है। वर्तमान में प्रशासन ने इस विशेष स्थान पर एक राजस्थानी पत्थर रख उस पर “कर्क रेखा” लिखवा रखा है। जिन लोगों को इस स्थान का महत्त्व पता है वे इस स्थान पर रुक कर अपनी परछाई को चैक करते देखे जा सकते हैं। इस स्थान से गुजरने वाले लोग कर्क रेखा वाले इस स्थान पर रुकते हैं और अपनी छाया को न देख कर एक अलग अनुभव लेते हैं। कई विदेशी भी इस स्थान पर रुक कर अपनी छाया को देखने की कोशिश करते हैं।

कई प्रकार की हैं कमियां –

रायसेनImage Source: 

प्रशासन ने इस विशेष स्थान पर पत्थर पर “कर्क रेखा” तो लिखवा दिया है, पर इसके महत्त्व के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध हो उसके लिए कोई प्रयास नहीं किया है। साथ ही यहां पर रुकने वाले लोगों के बैठने के लिए किसी स्थान का निर्माण नहीं कराया गया। इस स्थान से जो लोग गुजरते हैं उनको यहां के बारे में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध न हो पाने के कारण वे सीधे ही निकल जाते हैं।

आपको बता दें कि कर्क रेखा इस स्थान से हाइवे को क्रॉस करके निकलती है। कई वाहन चालक भी इस स्थान पर रुकते हैं, पर जानकारी तथा महत्त्व मालून न होने के कारण वे यहां से निकल जाते हैं। इस प्रकार से इन कमियों के चलते इस जगह की अहमियत न के बराबर रह जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here