महिलाओं को अब यौन संबंध बना कर चुकाना होगा लोन

0
370

आज के समय में काफी कंपनियां लोन के लिए आकर्षक ऑफर देती हैं और अलग-अलग ब्याज दर से लोगों को लोन देकर मुनाफा कमाती हैं, पर क्या आपने कभी ऐसी किसी कंपनी के बारे सुना है, जो की महिलाओं की न्यूड तस्वीरें देखने के बाद में ही लोन पास करती हैं, शायद आप किसी ऐसी कंपनी के बारे में नहीं जानते होंगे, पर आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, आइए जानते हैं इस कंपनी के बारे में।

women-now-to-pay-loanImage Source:

महिलाओं के न्यूड फोटो देखकर लोन देने वाली कंपनी का नाम Jiedaibao है, Jiedaibao नामक यह कंपनी चीन में स्थित है। इस कंपनी की ओर से जारी की गई ऑनलाइन विज्ञप्ति में महिलाओं को लोन लेने के लिए न्यूड होकर अपने हाथ में id पकडे़ तस्वीरे कंपनी को ऑनलाइन शेयर करने के लिए कहा गया था, इसलिए बहुत सी लड़कियों तथा महिलाओं ने लोन के लिए अपने इस प्रकार के न्यूड फोटो इस कंपनी को ऑनलाइन शेयर कर दिए थे, पर परेशानी तब आई जब कंपनी की असावधानी से इन सभी महिलाओं और लड़कियों के फोटो लीक होकर सोशल मीडिया पर आ गए। कहा जा रहा है लोन लेने के लिए इस प्रकार की न्यूड फोटो देने में सबसे ज्यादा कॉलेज की लड़कियां थी। अब ये लड़कियां अपने न्यूड फोटो कंपनी को देकर खुद को ठगा सा महसूस कर रही हैं। इसके अलावा लीक हुई जानकारी में कुछ जिप फाईलें भी पाई गई हैं। जिनमें लोन चुकाने के बदले कंपनी की ओर से उन महिलाओं को यौन संबंध बनाने को भी कहा गया था। इस प्रकार से यौन संबंध बना महिलाएं अपने लोन को चुकता कर सकती हैं, खैर देखना यह है कि चीन का पुलिस प्रशासन इस बारे में क्या रवैया अपनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here