हमारे देश के अधिकतर घरों में महिलाएं ही कुकिंग करती हैं। चाहे वो हाउस वाइफ हों या ऑफिस गोइंग, लेकिन आप जब भी बाहर खाना खाने जाते हैं, यहां तक कि रेहड़ी पर भी तो आपको पुरुष ही खाना बनाते हुए मिलते हैं। बड़े–बड़े रेस्टोरेंट में भी शेफ पुरुष ही होते हैं। इससे ये बात तो साफ है कि पुरुष भी खाना बनाने में कम नहीं हैं। इसके बावजूद भी घर में खाना बनाने का काम महिलाओं का होता है। ऐसा नहीं है कि किचन में पुरुष महिलाओं की खाना बनाने में मदद नहीं करते, लेकिन फिर भी इनकी संख्या मुट्ठी भर ही है। हालांकि ये भी सच्चाई है कि हर पत्नी चाहती है कि उनके पति उनके लिए खाना बनाएं। आज हम आपको इसके पीछे का रहस्य बताएंगे।
स्पेशल महसूस होता है–
हर पत्नी अपने पति से एक्सट्रा प्यार की उम्मीद रखती है। वो चाहती है कि उनके पति उन्हें स्पेशल महसूस करवाएं। इसके चलते उन्हें अच्छा लगता है कि पुरुष उन्हें खाना बनाकर खिलाएं। इससे रिश्ते में और प्यार बढ़ता है। इसके साथ ही रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ बदलाव आता है।
 Image Source :http://givinglifeonline.com/wp-content/
Image Source :http://givinglifeonline.com/wp-content/
साथ समय बिताने का तरीका–
आजकल के बिजी शेड्यूल में पतियों के पास इतना भी समय नहीं होता है कि वो चैन से अपनी जीवनसंगिनी के साथ कुछ बातें कर लें। तो ये साथ में समय बिताने का अच्छा तरीका होता है। साथ में बिताए ऐसे पल रिश्तों में मजबूती लाते हैं।
 Image Source :https://i.guim.co.uk/img/static/sys-images/
Image Source :https://i.guim.co.uk/img/static/sys-images/
बच्चों के लिए सीख–
बच्चों के लिए उनका घर पहला स्कूल होता है, जहां वो अपने आस–पास के वातावरण से चीजें सीखते हैं। जब बच्चे अपने माता–पिता को काम करते हुए देखते हैं तो उनके मन में घरेलू कामों के प्रति इज्जत बढ़ती है। उन बच्चों के लिए ये सीख होती है जिन्हें लगता है कि बाहर जाकर कमाना ही सब कुछ होता है।
 Image Source :http://images.vov.vn/uploaded/hongminh/
Image Source :http://images.vov.vn/uploaded/hongminh/
जीवन में बदलाव आता है–
रोज–रोज एक ही शेड्यूल से कोई भी बोर हो जाता है। इसलिए कभी– कभी पति के खाना बनाने से दिनचर्या में बदलाव आता है। इसके चलते आप हर काम को इन्जॉय करके करते हैं।

