एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खबरों के अनुसार जेनेलिया दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। जेनेलिया और रितेश का एक बेटा भी है, जिसका नाम रियान है। बीते 24 नवंबर को उन्होंने रियान का पहला बर्थडे मनाया है। जेनेलिया ने 3 फरवरी 2012 को बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख से लव मैरिज की। उनका अफेयर साल 2003 में फिल्म तुझे मेरी कसम के सेट से शुरू हुआ था। के विजया राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म से ही दोनों स्टार्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Pratibha Tripathihttp://wahgazab.com
कलम में जितनी शक्ति होती है वो किसी और में नही।और मै इसी शक्ति के बल से लोगों तक हर खबर पहुचाने का एक साधन हूं।
