पुणे में एक घर के दो लोगों की मौत घर में कीटनाशक का छिड़काव करवाने से हो गई। दोनों ने घर में कीड़े- मकोड़ों को मारने के लिए पेस्ट कंट्रोल करवाया गया था, जिसके बाद ही यह हादसा हुआ।
 Image Source:http://ugalepestcontrol.com/
Image Source:http://ugalepestcontrol.com/
घर में रहने वाले लोगों में एक लड़का और एक लड़की थी। यह इलाका पुणे के पिंपरीचिंचवड़ में है। दोनों लोगों ने एक रात पहले ही घर में कीटनाशक का छिड़काव करवाया था। दोनों को रात में सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जल्दी में दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद लड़के ने रात को ही दम तोड़ दिया जबकि लड़की की सुबह के समय मौत हो गई।
पेस्ट कंट्रोल करवाने पर इन बातों का ख्याल रखें :
 Image Source:http://www.itsapawworld.com/
Image Source:http://www.itsapawworld.com/
1. ज्यादा मात्रा में पेस्ट कंट्रोल का छिड़काव न करवाएं, यह इंसानों के लिए नुकसानदायक भी
हो सकता है।
2. पेस्ट कंट्रोल से पहले खाने-पीने की चीज़ों को ढक कर रखें।
3. पेस्ट कंट्रोल के बाद लगभग 6 घंटों तक घर से बाहर ही रहें।
4. किसी भरोसेमंद कंपनी से ही पेस्ट कंट्रोल करवाएं।
