अपराध – भाई ने किया प्यार तो बहन को निवस्त्र कर सड़को पर घुमाया, जानिये इस शर्मनाक घटना के बारे में

0
514
अपराध

 

भाई द्वारा किसी लड़की से प्यार करने की सजा के रुप में उसकी बहन को निवस्त्र कर सड़को पर घुमाना कहां का न्याय हैं। आज के समय आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ता जा रहा हैं। दरअसल वर्तमान में आपराधिक गतिविधियों को समाज के सामने कुछ इस प्रकार से रखा जा रहा हैं जिसे आप “किसी अन्य के कंधे पर बंदूक रख कर चलाने” जैसा कह सकते हैं। आज आपको यहां जिस घटना के बारे में बताया जा रहा हैं, वह भी कुछ ऐसी ही हैं। इस घटना ने जहां लोगों की हैरानी बढ़ा दी, वहीं यह घटना महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों पर बड़ा प्रश्न उठा रही हैं।

अपराधImage Source:

आपको बता दें कि यह घटना हाल ही में पाकिस्तान में घटी हैं। पाक के इस्लामाबाद के इस वाकिये ने लोगों को सन्न कर दिया हैं। यह घटना वहां के अपराध के स्तर को सब के सामने नंगा करती हैं। मामला उत्तर पश्चिम पाकिस्तान क्षेत्र का है। यहां के एक गांव में एक परिवार ने एक लड़की को अपनी झूठी शान के कारण निवस्त्र कर सड़कों पर घुमाया।

दरअसल इस लड़की के भाई के प्रेम संबंध पड़ोस की एक लड़की से थे। जिसके चलते लड़के की बहन को इसकी सजा दी गई। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना हैं कि यहां प्रेम करने की ऐसी ही सजा दी जाती हैं। पुलिस प्रसाशन ने इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं, पर अभी भी मुख्य अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here