फेसबुक तो आप चलाते ही होंगे और कई बार आप इसमें बहुत से लोगों को ब्लॉक भी कर चुके होंगे, पर दुनिया में 2 ऐसे लोग भी हैं जिनको कोई ब्लॉक नहीं कर सकता है। जी हां, आज हम आपको उन 2 लोगों के बारे में ही बता रहा हैं जिनको फेसबुक पर कोई भी ब्लॉक नहीं कर सकता है। आज के समय में बहुत से लोग फेसबुक का उपयोग करते हैं। हम लोग फेसबुक पर बहुत से पेज भी लाइक करते ही हैं ताकी हमें समय पर उन पेजों पर डाली जानें वाली पोस्ट पढ़ने को मिलती रहें, साथ ही हम लोग बहुत से दोस्त भी फेसबुक पर बनाते हैं, पर जब हमें किसी की कोई बात पसंद नहीं आती है तब हम उनको ब्लॉक कर देते हैं पर दुनिया में सिर्फ 2 ही ऐसे लोग हैं जिनको हम ब्लॉक नहीं कर सकते हैं। आज हम आपको उन 2 लोगों के बारे में ही बता रहें हैं।
 Image Source:
Image Source: 
हमारे फेसबुक पर बहुत से पेजों पर आने वाली न्यूज तथा खबरें आती रहती हैं, साथ ही हम लोगों से जुड़े दोस्तों की शेयर या अपलोड की न्यूज भी हम देखते और पढ़ते हैं। यदि हमें किसी की शेयर की गई न्यूज या अन्य कोई वस्तु पसंद नहीं आती, तब हम उसको ब्लॉक कर देते हैं, पर आज हम आपको 2 ऐसे लोगों से मिलवा रहें हैं जिनको फेसबुक पर ब्लॉक नहीं किया जा सकता है। इन दोनों के नाम हैं “मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चैन”, आप जानते ही होंगे कि मार्क फेसबुक के सीईओ हैं तथा प्रिसिला उनकी पत्नी हैं।
 Image Source:
Image Source: 
यदि कोई इन दोनों को ब्लॉक करने की कोशिश करता है, तब एक मैसेज लिखा आता है “इनको ब्लॉक नहीं किया जा सकता है।” आपको हम बता दें कि ये दोनों भी फेसबुक पर काफी एक्टिव रहते हैं तथा दुनिया के सामाजिक मुद्दों सहित अपने जीवन के बारे में भी ये दोनों फेसबुक पर लिखते रहते हैं। मार्क काफी प्रसिद्ध हैं और इसी कारण उनको बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं, पर यदि किसी को उनकी कोई पोस्ट पसंद नहीं आती है, तब वह मार्क को ब्लॉक करने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने पर ही एक मैसेज दिखाई पड़ता है जिसमें लिखा होता है “इनको ब्लॉक नहीं किया जा सकता है”। यही मार्क की पत्नी प्रमिला को ब्लॉक करने पर होता है। इस प्रकार से सिर्फ ये 2 लोग ही ऐसे हैं जिनको ब्लॉक नहीं किया जा सकता है।
