सुरों के सरताज अरिजीत सिंह को जन्मदिन मुबारक

0
1085

अरिजीत सिंह बॉलीवुड के ऐसे गायक जिनकी आवाज का आज हर कोई कायल है। उनकी आवाज का जादू जिस गाने पर चलता है उसका हिट होना तो तय है। अरिजीत की आवाज में कुछ तो खास बात है तभी तो उनके भावुक गानों पर हर कोई रोता है, तो रोमांटिक गाने सुन युवाओं का दिल धड़कने लगता है। वो आज की जनरेशन के सबसे मशहूर और पसंदीदा गायक हैं। फिल्म आशिकी 2 में गाया गया उनका गाना ‘ तुम ही हो’ से उनके करियर ने उड़ान भरी थी।

आपको बता दें कि अरिजीत सिर्फ गायक ही नहीं बल्कि बैडमिंटन प्लेयर, डॉक्यूमेंट्री मेकर और राइटर भी हैं। अरिजीत को कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। इतने मशहूर गायक होने के बावजूद उन्हें इंटरव्यू देना और फोटो खिंचवाना पसंद नहीं है, जबकि लड़कियां उनकी आवाज की ही नहीं बल्कि पर्सनैलिटी की भी कायल हैं।

Arijit-Singh-1

पृष्ठभूमि और पढ़ाई-

अरिजीत का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के जियागंज के मुर्शीदाबाद में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और मां बंगाली हैं। अरिजीत ने संगीत की शुरूआत अपने घर से की थी। उन्होंने संगीत अपनी मां से सीखा था जो कि गायिका होने के साथ-साथ तबला भी अच्छा बजाती थीं। अरिजीत ने हाईस्कूल की पढ़ाई राजा बिजय सिंह कॉलेज और ग्रेजुएशन श्रीपत सिंह कॉलेज से पूरा किया था।

शादी-

Arijit-Singh-2Image Source :http://img.biscoot.com/

अरिजीत सिंह ने लव मैरेज की थी। उन्होंने 20 जनवरी 2014 को पश्चिम बंगाल में अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी रचाई थी। अपनी शादी के फोटो अरिजीत ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी। आपको बता दें कि अरिजीत की ये दूसरी शादी है। उनकी एक बेटी भी है। इससे पहले वो एक रियलिटी शो में अपनी को-कंटेस्टेंट से शादी रचा चुके थे।

करियर का सफर-

Arijit-Singh-3Image Source :http://www.singersdb.com/

अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरूआत 2005 में एक रियलिटी शो फेम गुरुकुल से की थी। लेकिन उन्हें इस शो में जीत हासिल नहीं हो पाई। उसके बाद उन्होंने रियलिटी शो 10 के 10 ले गए दिल में हिस्सा लिया, जिसमें उनका मुकाबला फेम गुरुकुल और इंडियन आइडल के विजेताओं से हुआ। इस शो को अरिजीत ने अपने नाम कर लिया। जिसके बाद उन्होंने अपना सेटअप तैयार कर म्यूजिक प्रोग्रामिंग के साथ अपना सफर शुरू किया। इसके बाद शंक-एहसान-लॉय, मिथुन और विशाल-शेखर के साथ अरिजीत ने असिस्टेंट के तौर पर काम किया।

इसके बाद अरिजीत के करियर का ग्राफ बढ़ता ही गया। उन्होंने साल 2010 में प्रीतम चक्रवर्ती के साथ तीन फिल्मों में काम किया। फिर अरिजीत ने म्यूज़िक कंपोज़र मिथुन के फिल्म मर्डर 2 के गाने ‘फिर मोहब्बत करने चला है तू’ में आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने राबता, फिर ले आया जैसे कई रामांटिक गानों में जान डाली। अरिजीत के गानों ने लोगों का दिल छू लिया। इसके बाद अरिजीत ने आशिकी 2 के ‘तुम ही हो’ गाने को आवाज दी, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अरिजीत के ज्यादातर गाने लोगों के जुबान पर रहते हैं। हमारी शुभकामनाएं हैं कि वह इसी तरह अपने जीवन में तरक्की करते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here