हमारे भारत में सेक्स की बातों को शर्म की दृष्टि से देखा जाता है। ये बातें यहां बड़े ही गोपनीय तरीकों से की जाती है। पर दूसरे देशों में इस पर खुलकर चर्चा होती है। सेक्स एक प्राकृतिक देन है, जिससे कोई भी जीवधारी अछुता नहीं रह सकता। यह पति-पत्नि के संबंधों को मजबूती प्रदान करता है।
कुछ महिलाएं सेक्स को लेकर चिंतित रहती हैं या शर्म महसूस करती हैं। ऐसी महिलाओं को ये जानना जरूरी है कि सेक्स करने से आपके संबंध जितने मजबूत होते हैं, उतना ही स्वास्थ की दृष्टि से भी ये काफी अच्छा माना गया है। संबंध बनाने से कई खतरनाक बीमारी जैसे हार्ट या स्ट्रोक की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। रोग क्षमता बढ़ती है। महिलाएं तनाव मुक्त होती है। और उनका वजन भी नियंत्रित रहता है।
इन्फेक्शन को दूर करता है :-
Image Source: http://edge.alluremedia.com.au/
सेक्स के दौरान हमारे शरीर से हार्मोन और अन्य कमपाउंड रिलीज होते है। जो शरीर में फैल रहे संक्रमण कम में सहायक होते है। साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी बढ़ावा करता है, जिससे संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है।
पूरी नींद में सहायक :-
Image Source: http://brostalk.com/
संभोग के दौरान ऑक्सीटोसिन नामक रसायन रिलीज होता है जिससे शरीर में जोश और ताजगी देता है। जो बेहतर नींद लाने में मदद करता है।
शरीर की कैलोरी को घटाने में मदद करता है :-
Image Source:
क्या आप जानते हैं सेक्स एक ऐसा व्यायाम है जो शरीर की अतिरिक्त कैलोरी घटाने में काफी मदद करता है। कहा भी जाता है, कि एक बार के सेक्स में उतनी कैलोरी खर्च होती है जितना कि आपके पार्क में 3-4 चक्कर पूरा करने के दौरान होती है। सेक्स करने पर शरीर की सारी मांसपेशियों में खींचाव पड़ता है। जो शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को घटाने में मदद करता है।
बढ़ता है आत्मविश्वास :-
Image Source:
सेक्स पति-पत्नि के प्यार को मजबूती प्रदान करता है। यदि आप हमेशा बेमन से पति के साथ संपर्क करती है तो इससे आप दोनों के बीच तनाव बढ़ने के साथ दूरियां भी बढ़ सकती हैं। इससे आपके साथी का आत्ममनोबल भी कम होता है। यदि आपके सेक्स संबंध अच्छे हैं, तो आपका परिवारिक जीवन भी खुशहाल रहता है। एक अध्ययन के मुताबिक जो लोग हप्ते में चार बार या उससे ज्यादा बार सेक्स करते हैं, उनका जीवन हमेशा ही खुशहाल बना रहता है और हर मोड़ पर तरक्की के रास्ते भी आसान होते हैं।
बीमारियों से मुक्ति :-
Image Source: http://www.womenshealthmag.com/
प्यार और दोनों के समझौते के साथ किया गया सेक्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, जो आपके शरीर पर होने वाली संक्रमण बीमारियों से लड़ने में काफी मदद करता है। सेक्स को नियमित रूप से करने पर व्यक्ति को अच्छी नींद आती है। जिससे तनाव भी कम होता है और शरीर को पूर्ण अराम भी मिलता है।
सेक्स ना करने के बहाने खोजना :-
Image Source: http://assets.babycenter.com/
ज्यादातर देखा जाता है कि सेक्स के दौरान महिलाएं थकान या सिरदर्द का बहाना कर इससे मुंह मोड़ लेती हैं। पर इसे बहुत कम लोग ही जानते होगें सेक्स करने से इस तरह की बीमारी दूर होती हैं। क्योंकि सेक्स करने के दौरान जब दोनों ऑर्गेज्म की स्थति में पहुंचते हैं तब शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम का हारमोन तेजी से निकलने लगता है। जो सरदर्द जैसी बीमारियों से झुटकारा दिलाता है।
लंबी जिंदगी के लिये सेक्स :-
Image Source:
ऐसा माना जाता है, कि सेक्स के दौरान हमारे शरीर के सभी अंग सक्रिय रूप से काम करने लगते हैं। सेक्स के दौरान हमारे शरीर से एक प्रकार का ऐसा रसायन द्रव्य निकलता है, जिससे शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं फिर से बनने लगती हैं। जो आपकी जिंदगी के लंबे दिनों में वृद्धि करता है।
खतरनाक बीमारियों से झुटकारा :-
Image Source: http://i.huffpost.com/
कई शोधों के द्वारा यह बताया गया है कि जो लोग रोज सेक्स करते हैं, उन व्यक्तियों को प्रोस्टेट कैंसर का खतरा अन्य की अपेक्षा कम ही रहता है। ऐसा माना गया है, कि सेक्स करने के दौरान स्पर्म के साथ कैंसरजनित सीमेन भी निकल जाते हैं।
चेहरे में निखार लाता है
सेक्स करने से कई फायदे मिलते हैं। पति-पत्नि के बीच हुआ सहसंबंध हमारे शरीर को स्वस्थ करने के लिए तो होता ही है। साथ ही साथ इससे आपके चेहरे पर भी एक अद्भुत निखार आता है। शरीर स्लीम होने के साथ स्वस्थ और तरोताजा रहता है। कहा जाता है कि सेक्स से शरीर में ऐसे रसायन बनते हैं जो त्वचा के निखार के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इससे त्वचा सुंदर और चमकदार बनती है।