बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती के सामने आज की हिरोइनें भी फीकी नजर आती हैं। जितनी खूबसूरती रेखा की अदाओं में है, उतने ही गहरे राज उनके अंदर छिपे हुए हैं। रेखा सबके बीच में रहते हुए भी कुछ अलग हैं। रेखा रिजर्व्ड हैं, वह हर इवेंट पर आती तो हैं लेकिन फिर भी कभी मीडिया से बात नहीं करती। उनकी ज़िन्दगी एक पहेली बनकर ही रह गई है। नज़र डालते हैं रेखा की ज़िन्दगी से जुड़े कुछ ऐसे रहस्यों पर जो शायद ही कभी खुल पाएं।
 Image Source: http://img01.ibnlive.in/
Image Source: http://img01.ibnlive.in/
रेखा के पिता तमिल इंडस्ट्री के सुपर स्टार और मां तमिल फिल्म की हिरोइन थीं। दोनों के प्यार के बीच में जब रेखा का जन्म हुआ तब तक उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। इसलिए उनके पिता जेमिनी गणेशन ने कभी उनको अपना नाम नहीं दिया।
रेखा का बचपन काफी कठिनाइयों के दौर से गुजरा है। उन्होंने 12 साल की उम्र से ही तेलुगु फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। किसी शौक की वजह से नहीं बल्कि मज़बूरी के कारण। पिता का साथ ना होने के कारण रेखा की मां पर इतना क़र्ज़ था की उनके पास काम करने के अलावा कोई चारा नहीं था। इसकी वजह से छोटी उम्र में ही रेखा ने काम करना शुरू कर दिया था।
 Image Source: http://navodayatimes.in/
Image Source: http://navodayatimes.in/
अपने शरूआती दिनों में रेखा दिखने में इतनी खास नही थीं। उन दिनों में उनके लुक, वज़न और बोरिंग स्टाइल की वजह से सेट पर उनकी खूब खिल्ली उड़ाई जाती थी। जैसे-जैसे समय बढ़ा उनके लुक में निखार आने लगा। इसके बाद बिग बी से इश्क क्या हुआ, मानो रेखा को खुद से भी मोहब्बत हो गयी। इसके बाद रेखा निखरती और सवंरती चली गयीं।
 Image Source: http://www.aslikhabarhindi.com/
Image Source: http://www.aslikhabarhindi.com/
अमिताभ का साथ ना मिल पाने के कारण रेखा ने भले ही लोगों को दिखाने के लिए 1990 में दिल्ली के उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से शादी की, लेकिन शादी के अगले साल ही मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कहते हैं कि रेखा अपने पति के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पायी थीं। मुकेश अग्रवाल ने क्यों आत्महत्या की, रेखा और उनके बीच दूरियां क्यों आई ये राज़ आज तक राज़ ही है।
कहा तो यहां तक जाता है कि रेखा और अमिताभ बच्चन ने चुपके से शादी की थी। रेखा ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में अचानक रेखा को मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहने देखकर सभी लोग दंग रह गए थे। जिसके बाद कई सवाल खड़े हुए थे। अमिताभ के अलावा रेखा के शादी की ख़बर एक्टर विनोद मेहरा के साथ भी आ चुकी है। अब सच क्या है ये सिर्फ रेखा ही जानती हैं।
 Image Source: http://boutiquesarees.com/
Image Source: http://boutiquesarees.com/
अमिताभ बच्चन को कांजीवरम साड़ियां बहुत पसंद हैं और रेखा को ज्यादातर इन्हीं साड़ी में देखा जा सकता है। रेखा अपना पूरा मेकअप अमिताभ की पंसद के अनुसार ही करती हैं। रेखा अपनी आंखों का मेकअप खुद करना पसंद करती हैं।
अफवाहें तो ये भी हैं कि रेखा bisexual हैं और उनकी सेक्रेटरी फरज़ाना के साथ उनका सालों से अफेयर चल रहा है।
